Vikas Dubey Killed : हाई स्पीड में विकास दुबे को लेकर काफिले की गाड़ियां आ रही थीं। यह हादसा सचेंडी हाइवे के पास हुआ। हादसे में कई लोगो के घायल होने की सूचना। घटना से पुलिस के हाथ पांव फूल गए। कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची।
हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे (Vikas Dubey Encounter) को लेकर कानपुर आ रही स्पेशल टास्क फोर्स के काफिले की एक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी पलटने से एसटीएफ के सिपाही घायल हुए हैं।
गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे ने एसटीएफ के एक अधिकारी की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की।
जिसके बाद पुलिस ने भी फायरिंग की मुठभेड़ में विकास मारा गया। Vikas Dubey Killed
षड्यंत्र: ईसाई मिशनरियों ने की थी भारत के विभाजन की कोशिशled
कानपुर पुलिस हत्याकांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे (Vikas Dubey) को यूपी एसटीएफ की टीम कानपुर पहुंच गई है।
उसे मध्य प्रदेश के उज्जैन से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था जहां से कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से कानपुर लाया जा रहा था।
Report:
रिपोर्ट के अनुसार, जिस गाड़ी में विकास दुबे सवार था, वह हादसे का शिकार हुई है। यह घटना बर्रा थाना क्षेत्र के पास की है। हादसे में कार पलट गई है जिसके बाद विकास दुबे ने भागने की कोशिश की और पुलिस एनकाउंटर में मारा गया।
गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे ने घायल यूपी एसटीएफ के पुलिसकर्मियों की पिस्टल छीन कर भागने की कोशिश की। जवाबी फायरिंग में गोली लगने से बुरी तरह घायल विकास दुबे की मौत हो गई।
बता दें कि विकाश दुबे कल सुबह ही उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में मिला था। 6 दिन की तलाश के बाद मध्य प्रदेश पुलिस उसे गिरफ्तार करने में कामयाब रही थी।
सोर्स : OPIndia