लामू जिले के पांकी थाना स्थित नवडीहा गांव में भलही पहाड़ी की तलहटी स्थित एक खेत से 200 चांदी के सिक्के मिले हैं। ये सिक्के धातु के घड़े (गगरी) में बंद मिले, जो 11वीं शताब्दी काल के बताए जा रहे हैं। इनमें से कुछ सिक्कों पर 1032 व 1092 अंकित है। उस पर अरबी व फारसी के शब्द लिखे हुए हैं, जो उसे मध्यकालीन भारत में प्रचलित सिक्के से जोड़ता है। Treasure found in Jharkhand
भूमि समतलीकरण में गागर में मिले सिक्कों पर इंगित है 1032 व 1092
सिक्के के बंटवारे को लेकर भाइयों के बीच बढ़ा विवाद तो थाने में खुला राज
इधर पुलिस सूत्रों के अनुसार सिक्के मिलने का राज सामने के आने के बाद दबाव में आकार सलीम मियां ने 102 सिक्के पांकी थाना के हवाला कर दिया। शेष सिक्कों को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। बताते चलें के नवडीहा गांव के खेतों में इससे पूर्व भी हल जोतने के दौरान चांदी के सिक्के मिलने की बात सामने आ चुकी है। पलामू जिला के हैदरनगर प्रखंड स्थित सोननदी के किनारे कबरा कलां में बौद्धकाल के सिक्के आदि मिले हैं। पुरातत्व विभाग द्वारा संबंधित स्थलों की खोदाई में भी प्राचीन काल के बर्तन आदि भी मिले है।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को नवडीहा में मिले सिक्कों की जांच के लिए कहा गया है। इस संबंध में विभाग के निदेशक से बात की गई है। डा. शांतनु कुमार अग्रहरि, उपायुक्त, पलामू।
पलामू जिला के पांकी प्रखंड अंतर्गत नवडीहा गांव के भलही में खुदाई के दौरान धातु के घड़े में भरे लगभग 200 चांदी सिक्के मिले हैं। सभी सिक्के मुगलकाल के बताए जा रहे हैं। सूचनानुसार बचन बैठा के खेतों के समतलीकरण के लिए जेसीबी से खुदाई की गई थी। इसी दौरान धातु की गगरी निकलने की बात कही जा रही है। खुदाई मे निकली यह गगरी किसी ठोस धातु की नक्काशीदार है।
खेत जोतने के दौरान किसान को मिले मुगलकालीन चांदी के सिक्के
पलामू जिले के पांकी प्रखंड अंतर्गत नवडीहा गांव के भलही में एक किसान को खेत जोतने के दौरान धातु के घड़े में भरे लगभग 200 चांदी सिक्के मिले हैं। ये सिक्के मुगलकाल के बताए जा रहे हैं। ये सिक्के ठोस धातु की बनी नक्काशीदार गगरी ( घड़ा और सुराही जैसा बर्तन) में रखे थे।
अफगानिस्तान की गुफा में अमरीकी सैनिकों को मिला प्रचीन यंत्र
नवडीहा के जहीर मियां के बैटे सलीम मियां को यह गगरी हाथ लगी तो उसने गगरी को घर लाकर खोलकर देखा तो उसमे 200 चांदी के सिक्के थे। इसे लेकर भाइयों मे बंटवारे को लेकर विवाद भी हुआ। बाद में सलीम मियां ने 102 सिक्के पांकी पुलिस को सौंप दिए। शेष बचे सिक्कों की बरामदगी के लिए पुलिस छानबीन कर रही है। आसपास के खेतों में पहले भी कई बार हल जोतने के क्रम मे चांदी के सिक्के मिले हैं।
खुदाई के वक्त किसी को इस बारे मे पता नहीं चल सका। बारिश से धुलने के बाद नवडीहा के जहीर मियां के बैटे सलीम मियां को यह गगरी हाथ लगी। सलीम इस गगरी को घर लाकर खोलकर देखा तो उसमे चांदी के सिक्के पाए गए। इससे गिनने के लिए वह जमीन पर बिखेर दिया।
लगभग 200से अधिक सिक्के थे। भाईयों मे बंटवारे को लेकर विवाद हुआ। और मामला थाना पहुंचा। सलीम मियां ने 102 सिक्कों को पांकी पुलिस को सौंप दिया। शेष बचे सिक्कों को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। विदित हो कि आसपास के खेतों में भी कई बार हल जोतने के क्रम मे चांदी के सिक्के मिले हैं। Treasure found in Jharkhand
पाकी प्रखंड के नौडीहा गांव के खेत में मुगलकालीन चांदी का सिक्का मिलने की सूचना मिली है। प्रशासनिक स्तर पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। फिलवक्त मिले चांदी के सिक्के पाकी थाना में रखे गए हैं। फुलेश्वर मुर्मू, बीडीओ, पाकी पलामू
पांकी के नौडीहा गांव में निकला खजाना
पांकी के नौडीहा गांव के भलही में खुदाई के दौरान धातु के घड़े में भरे लगभग 200 मुगलकालीन चांदी के सिक्के मिलने से क्षेत्र में कौतूहल की स्थिति बन गई है। यहां बचन बैठा के खेतों के समतलीकरण के दौरान यह घड़ा निकला है। बारिश से धुलने के बाद नौडीहा के जहीर मियां के परिजनों को यह हाथ लगा। पांकी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। Treasure found in Jharkhand
Source : Dainik Jagran