Meaning Of Namaz
Meaning Of Namaz

Meaning Of Namaz | संस्कृत शब्द है नमाज़

Meaning Of Namaz : इस जानकारी ने अद्भुत ढंग से चकित किया|निसंदेह आप भी हुए होंगे| वैदिक शब्द है नमाज़ | है न चकित करने वाली बात|अरबी में नमाज़ के लिए सलात या सलाः का इस्तेमाल होता है| कुरान में भी यही शब्द आया है|क्यों कि जब किसी मस्जिद में मुआज्ज़िन अज़ान पुकार रहा होता है तो कहता है: हय्या अलस्स सलात! यानी आओ नमाज़ की तरफ! इस्लाम के जानकारों यानी आलिमों , धर्म-विद्वानों से जब पूछा गया कि नमाज़ शब्द कहाँ से आया|

नमाज़ शब्द का फारसी से कोई संबंध नहीं 

उन्हों ने बताया कि यह फ़ारसी का शब्द हो सकता है|लेकिन जब फ़ारसी की तरफ निगाह दौड़ाई तो जानकार हैरत हुई कि वहाँ इस शब्द का मूल ही नहीं है|यानी जिस तरह संस्कृत में हर शब्द की एक मूल धातु होती है, ऐसा ही फ़ारसी या अरबी में होती है|फ़ारसी में मूल को मसदर कहते हैं|अगर मान लें कि नमाज़ का मसदर नम हो तो नम का अर्थ होता है गीला या भीगा हुआ|आपने मुहावरा सुना होगा नम आँखें|इस से नमाज़ का अर्थ नहीं निकलता|

नमाज़ का अर्थ

Post : हिन्दू शब्द कैसे अस्तित्व में आया ?


विश्व की एक मात्र भाषा है संस्कृत जहां नम शब्द से नमाज़ का अर्थ निकलता है| “नम” संस्कृत में सर झुकाने को कहते हैं और अज वैदिक शब्द है जिसका अर्थ है “अजन्मा” यानी जिसने दूसरे को जन्म दिया किन्तु स्वयं अजन्मा है| इस प्रकार नम+अज के संधि से नमाज़ बना जिसका अर्थ हुआ अजन्मे को नमन| इस तरह इस शब्द की उत्पत्ति हुई|

नमाज़ शब्द का ईरान तक का सफ़र 

इरान जाकर फ़ारसी में यह नमाज़ हो गया|ध्यान रहे कि इस्लाम का परिचय भारत में पैगम्बर हज़रत मोहम्मद के जीवनकाल में ही हो गया था|अरब के मुस्लिम कारोबारियों का दक्षिण भारत में आना-जाना शुरू हो गया था|जबकि इरान में इस्लाम बहुत बाद में ख़लीफ़ा उमर के समय पहुंचा था| Meaning Of Namaz


भारत के शुरूआती नव-मुस्लिमों ने सलात को नमाज कहना शुरू कर दिया |यह सातवीं सदी का समय है|भारत यानी तब के अखंड भारत से मेरा आशय है|क्योंकि सिर्फ पाकिस्तान, बँगला देश ,नेपाल या श्री लंका में ही इस शब्द का चलन नहीं है|बल्कि पश्चिम में अफगानिस्तान, इरान, मध्य एशियाई मुल्कों तज़ाकिस्तान| कज़ाकिस्तान आदी और पूर्व में म्यांमार , इंडोनेशिया,मलेशिया,थाईलैंड और कोरिया वगैरह में भी सलात की बजाय नमाज़ का प्रचलन है|इन सभी देशों का सम्बन्ध भारत से होना बताया जाता है|Meaning Of Namaz

By Pushpendra Kulshehstra 

By Indian Maulvi

 

आशा है , आप के लिए हमारे लेख ज्ञानवर्धक होंगे , हमारी कलम की ताकत को बल देने के लिए ! कृपया सहयोग करें

Quick Payment Link

error: Copyright © 2020 Saffron Tigers All Rights Reserved