Kedarnath Ram Mandir Tabluex vanished in kisan andolan : राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मौके पर ‘किसान’ दंगाइयों ने तिरंगा के अपमान के साथ ही राम मंदिर और केदारनाथ मंदिर को निशाना बनाते हुए राम मंदिर की झाँकी के कुछ हिस्सों को तोड़ दिया। दंगाइयों ने अयोध्या श्रीराम मंदिर की झाँकी के लिए बनाए गए राम मंदिर के गुम्बद को निशाना बनाकर उसे तोड़ डाला। ये दोनों झाँकी कल गणतंत्र दिवस की परेड में दिखाई गई थीं।
Kedarnath Ram Mandir Tabluex vanished in kisan andolan
- समाचार चैनल ‘आज तक’ की एक रिपोर्ट में एक व्यक्ति इस बात की जानकारी दे रहा है।
- विकास का कहना है कि कल राम मंदिर की झाँकी एकदम सही हालत में यहाँ पर मौजूद थी,
- लेकिन दंगाइयों ने सुरक्षाकर्मियों के सामने ही केदारनाथ मंदिर की झाँकी को निशाना बनाया
- राम मंदिर की प्रतिमा के ऊपर के गुंबद को तोड़ दिया।
- विकास ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह से मंदिर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त होने से बचाया।
डेल्ही पुलिस का एक्शन
- वहीं, गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में हुई हिंसा में एक्शन लेते हुए
- दिल्ली पुलिस ने करीब 200 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है।
- इन पर हिंसा करने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने का आरोप लगा है।
- मंगलवार को हुए इन ‘किसान दंगों’ में अब तक कुल 22 FIR दर्ज की जा चुकी हैं।
- पुलिस ने कहा कि वे सत्यापन करने के बाद गिरफ्तारी कर रहे हैं।
- दंगों में 230 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। Kedarnath Ram Mandir Tabluex vanished in kisan andolan