Dhanteras 2020

Dhanteras 2020 – धनतेरस क्यों मानते है और क्या करे इस दिन

 

Dhanteras 2020 –   कार्तिक मास की कृष्ण त्रयोदशी को धनतेरस कहते हैं।
यह त्योहार दीपावली आने की पूर्व सूचना देता है। इस दिन नए बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है।
धनतेरस के दिन मृत्यु के देवता यमराज और भगवान धन्वंतरि की पूजा का महत्व है। Dhanteras 2020

क्यों मनाया जाता है धनतेरस का त्योहार –

भारतीय संस्कृति में स्वास्थ्य का स्थान धन से ऊपर माना जाता रहा है।
यह कहावत आज भी प्रचलित है कि ‘पहला सुख निरोगी काया, दूजा सुख घर में माया’
इसलिए दीपावली में सबसे पहले धनतेरस को महत्व दिया जाता है।
जो भारतीय संस्कृति के हिसाब से बिल्कुल अनुकूल है। Dhanteras 2020

Dhanteras 2020
Dhanteras 2020

शास्त्रों में वर्णित कथाओं के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन
भगवान धन्वंतरि अपने हाथों में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए। मान्यता है कि भगवान धन्वंतरि विष्णु के
अंशावतार हैं। संसार में चिकित्सा विज्ञान के विस्तार और प्रसार के लिए ही भगवान विष्णु ने धन्वंतरि का
अवतार लिया था। भगवान धन्वंतरि के प्रकट होने के उपलक्ष्य में ही धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। Dhanteras 2020

धनतेरस के दिन क्या करें – 

धनतेरस के दिन अपने सामर्थ्य के अनुसार किसी भी रूप में चांदी एवं अन्य धातु खरीदना अति शुभ है।
धन संपत्ति की प्राप्ति हेतु कुबेर देवता के लिए घर के पूजा स्थल पर दीप दान करें एवं मृत्यु देवता यमराज के लिए मुख्य द्वार पर भी दीप दान करें।

 क्यों और कैसे हुई थी ब्रह्मांड की रचना-अंजाना सत्य

क्यों और कैसे हुई थी ब्रह्मांड की रचना-अंजाना सत्य

Dhanteras 2020

आशा है , आप के लिए हमारे लेख ज्ञानवर्धक होंगे , हमारी कलम की ताकत को बल देने के लिए ! कृपया सहयोग करें

Quick Payment Link

error: Copyright © 2020 Saffron Tigers All Rights Reserved