AAP Insult hinduism – राजनीती में सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए आज कल हिंदुत्व को निशाना बनाना
आम बात हो गई है राजनितिक पार्टिओ के लिए। अपनी पार्टी को लोकप्रिय करने के लिए वो किन शब्दों
का प्रयोग कर रहे है यह भी उनको समझ नहीं आता, अब आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड की इष्ट देवी
( नंदा देवी ) की तुलना कूड़े के ढेर से कर दी। AAP Insult hinduism

आइये जानते है क्या है मामला AAP Insult hinduism
दिल्ली जो आज देश का सबसे बड़ा ‘पॉल्यूशन कैपिटल’ बना हुआ है आप सरकार और
अरविन्द केजरीवाल इस छवि को ठीक करने की बजाये भारत सरकार पर आरोप-प्रत्यारोप
करने में लगे रहते है अब ईस्ट दिल्ली के गाजीपुर क्षेत्र में भारत का सबसे बड़ा कूड़े का पहाड़ है ।
केजरीवाल की पार्टी ने इसकी तुलना उन पवित्र पर्वतों से की है, जिसकी लोग पूजा करते हैं।
इसी क्रम में AAP ने गाजीपुर के कचरे के ढेर की तुलना उत्तराखंड की नंदा देवी से कर दी,
जो उत्तराखंड राज्य की इष्ट देवी भी हैं। AAP Insult hinduism

क्या है इस पर्वत का महत्व
- उत्तराखंड में नंदादेवी के अनेक मंदिर हैं. यहाँ की अनेक नदियां एवं पर्वत श्रंखलायें, पहाड़ और नगर
नंदा के नाम पर है. नंदादेवी, नंदाकोट, नंदाभनार, नंदाघूँघट, नंदाघुँटी, नंदाकिनी और नंदप्रयाग जैसे
अनेक पर्वत चोटियां, नदियां तथा स्थल नंदा को प्राप्त धार्मिक महत्व को दर्शाते हैं.
नन्दा की उपासना प्राचीन काल से ही किये जाने के प्रमाण धार्मिक ग्रंथों, उपनिषद और पुराणों में
मिलते हैं. रूप मंडन में पार्वती को गौरी के छरू रुपों में एक बताया गया है. भगवती की 6 अंगभूता
देवियों में नन्दा भी एक है. नन्दा को नवदुर्गाओं में से भी एक बताया गया है. भविष्य पुराण में जिन
दुर्गाओं का उल्लेख है उनमें महालक्ष्मी, नन्दा, क्षेमकरी, शिवदूती, महाटूँडा, भ्रामरी, चंद्रमंडला, रेवती
और हरसिद्धी हैं. शिवपुराण में वर्णित नन्दा तीर्थ वास्तव में कूर्माचल ही है. शक्ति के रूप में नन्दा ही
सारे हिमालय में पूजित हैं. कुमाऊं मंड़ल के अतिरिक्त भी नन्दादेवी समूचे गढ़वाल और हिमालय के अन्य भागों में जन सामान्य की लोकप्रिय देवी हैं. AAP Insult hinduism
पहले भी कर चुके है आप के विधायक हिन्दू धर्म का अपमान
आप ने वाइरल की आपत्तिजनक तस्वीर
आम आदमी पार्टी (AAP) ने गाजीपुर के उस कुड़े के पहाड़ की तुलना तीन पवित्र पर्वतों से की।
उसने लिखा कि सिक्किम में कंचनजंघा सबसे बड़ा पर्वत है। इसके बाद उसने तस्वीरें डालते हुए
लिखा कि इसी तरह उत्तराखंड में नंदा देवी और कामेट पर्वत शहर सबसे ऊँचा है। लेकिन इन तीनों के
साथ ही उसने गाजीपुर के कचरे के पहाड़ की तस्वीर भी डाल दी और लिखा कि इसे भाजपा के
एमसीडी ने बनाया है। AAP Insult hinduism
Highest Mountains in India: pic.twitter.com/OxwKp2vons
— AAP (@AamAadmiParty) August 30, 2020
आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक हैंडल से ऐसा किया। इसके बाद सोशल मीडिया में
आलोचना का दौर शुरू हो गया। बता दें कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने जिन पर्वतों का जिक्र किया,
वो न सिर्फ स्थानीय लोगों के लिए पवित्र हैं बल्कि पूरा देश उन पर गर्व करता है और उन्हें पूजता है।
भारत में हिमालय को भी देवता माना गया है, जिसके घर माँ पार्वती का जन्म हुआ था।
ऐसे में AAP का ये मजाक लोगों को नागवार गुजरा। उत्तराखंड में तो नंदा देवी का विशेष महत्व है।